कोण्डागांव

सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान पर भडक़े भाजपाई, पुतला फूका
06-Sep-2023 9:36 PM
सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान पर भडक़े भाजपाई, पुतला फूका

कोण्डागांव,  6 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव के द्वारा सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान पर उदयनिधि स्टालिन, मल्लिकार्जुन खडग़े एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। 

इस बारे में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बताया कि दयानिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान दिया गया है,जिसके विरोध में जिला भाजपा के द्वारा कोंडागांव नगर के बस स्टैंड में तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news