कोण्डागांव

भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी कार्यकर्ता
06-Sep-2023 9:43 PM
भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव,  6 सितंबर।
कांग्रेस की विकास विरोधी गलत नीतियों, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के समक्ष कई कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया।

मंगलवार को विधानसभा कोंडागांव, अंतर्गत विकासखंड माकड़ी, बीजापुर मंडल, ग्राम तोरण्डी के कांग्रेस की सदस्यता छोडऩे वाले महंतराम दास एवं उनके पुत्र पुनित मानिकपुरी एवं वन विभाग से रिटायर्ड हुए पूर्व रेंजर चेतन राम नेताम ने भाजपा प्रवेश किया।

लता उसेंडी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा परिवार में स्वागत है। आशा है आपके भाजपा परिवार में शामिल होने से हमें और भी मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में हम सब का साझा प्रयास भारी जीत को सुनिश्चित करेगा। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है।

इस दौरान मुख्य रूप से बीजापुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पोयाम, जश्मन्त श्रीवास्तव, सन्त दास मानिकपुरी, बकलू पोयाम, गनपत पोयम, तुलसी राम नेताम, विष्णु बघेल, शुभास पोयाम, मनसुख दास, दुकारू कोर्राम, नीलूराम नेताम, घनसु राम नेताम, सुखचंद नेताम, शिवलाल मरकाम उपस्थिति रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news