कोण्डागांव

भारत जोड़ो यात्रा से देशवासियों में नई उम्मीद जगी-मरकाम
08-Sep-2023 9:14 PM
भारत जोड़ो यात्रा से देशवासियों  में नई उम्मीद जगी-मरकाम

कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 8  सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में हजारों महिलाओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदयात्रा निकाली गई।

रैली कांग्रेस भवन से निकलकर कोंडागांव के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक से होते हुए जमकोट पारा चौक से होक सामुदायिक भवन में आकर समाप्त हुई। रैली में  ‘नफऱत छोड़ो बैर छोड़ो-भारत जोड़ो भारत जोड़ो ’,  ‘वो तोड़ेंगे डंडे से हम जोड़ेंगे झंडे से ’के नारे लगते रहे।

ज्ञात हो कि 7 सितंबर 2022 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पदयात्रा के माध्यम से चलते हुए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जिसे लाखों देशवासियों ने अपना समर्थन दिया और प्रेम एकता के साथ सभी धर्म, जाति समुदाय, संगठन के जन यात्रा में सम्मिलित भी हुए। यात्रा में छत्तीसगढ़ से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

इस अवसर पर मोहन मरकाम ने कहा कि आज देश की सत्ता में बैठे लोग जिस प्रकार से देश में धर्म, साम्प्रदायिकता के नाम पर राजनीति कर देश के भाईचारे अंखडता को तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं, देशवासियों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। देश की सम्प्रभुता को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ऐसे समय में हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से फिर से देश की सम्प्रभुता अंखडता एकता भाईचारे को बनाये रखने की सहेजने की उम्मीद को जागृत किया है विश्वास जागृत किया है, उनकी यात्रा से देशवासियों में नई उम्मीद जगी है। उनकी यात्रा ने देशवासियों में मन में उनके प्रति एक अमिट छाप भी छोड़ी है और हर भारतीय को एकजुट करने के इस प्रयास की अटूट भावना से मंत्रमुग्ध हुई है।

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ में जिला मुख्यालय कोंडागांव में आयोजित पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुकलाल दिवान, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव  सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। सयात्रा में महिलाओं की विशेष उपस्थिति रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news