रायपुर
रायपुर, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ में आज से फिर बारिश में कमी आएगी। बादलों ने मध्य प्रदेश का रूख कर लिया है। उत्तर पश्चिम मप्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वेदर बुलेटिन के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, गुना, मंडिया, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व- बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तरी मध्यप्रदेश के मध्य भाग से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 10 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी किंतु विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।