कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 10 सितंबर। स्कूल में चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी किए सभी सामान उसके घर से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक शाला ओडकापारा की अध्यापिका सरिता शोरी रोज की भांति 9 सितंबर को सुबह 7.30 बजे स्कूल के गेट को खोलकर अंदर गयी। अंदर जाकर देखी तो स्कूल के रसोई कमरे का ताला टूटा हुआ दिखा तथा बगल में स्टोर रूम का भी ताला टूटा हुआ दिखा। दोनों कमरे के अंदर प्रार्थिया जाकर देखी तो कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था कमरे में रखे 3 नग थाली, 3 ढक्कन, 1 प्लेट, 1 स्टील गंजी, 1 कुकर, 3 चम्मच, 4 सिलिंग पंखा, 4 किलो चावल, 5 नग प्लास्टिक बाल्टी, आलू 15 किलो, दाल 3 किलो को दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थिया सरिता शोरी की रिपोर्ट पर थाना केकाल में जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी संजील कुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी केशकाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी संजील कुमार यादव के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किए गये उपरोक्त मारूका को आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी संजील कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।