कोण्डागांव

शिक्षिका मधु को काका कालेलकर हिंदी सेवक सम्मान
15-Sep-2023 9:29 PM
शिक्षिका मधु को काका कालेलकर हिंदी सेवक सम्मान

कोण्डागांव, 15 सितंबर। राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर साहित्यकार शिक्षिका मधु काका कालेलकर हिंदी सेवक सम्मान से सम्मानित हुईं।

शिक्षिका व साहित्यकार कवियत्री मधु तिवारी को सुदीर्घ हिंदी सेवा, हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार,उसके विकास, बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने , साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, साहित्य के विविध आयामों में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने, कविता , कहानियों के माध्यम से शिक्षा ,सामाजिक चेतना लाने,आदि कार्यों के लिए। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर को देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था ब्रजलोक साहित्य , कला, संस्कृति अकादमी द्वारा द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर संस्था अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपनी काव्य रचनाओं  में सामाजिक बुराईयों, नशामुक्ति, पर्यावरण प्रदूषण,के परत जागरूकता,लाने का प्रयास किया है।समसामयिक विषयों पर भी लेखनी चली है।साहित्य की लगभग हर विधा आलेख,कविता, कहानी।  सम्पादन,साक्षात्कार, मंच संचालन आदि के माध्यम से अपनी शशक्त भूमिका का निर्वहन किया। आकशवाणी, दूरदर्शन, साहित्यिक पत्रिकाओं में  लेख ,रचनाएं साक्षात्कार प्रकाशित हुए है।काव्य संग्रह मुखर मौन, एव लाला जगदलपुरी साहित्य संस्कृति व शोध संस्थान द्वारा समर्थ साहित्य कार सुरेंद्र रावल, सहित कई साझा काव्य संग्रह  प्रकाशित हो चुके हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news