कोण्डागांव

राज्यस्तरीय खेल सिक्ख मार्शल आर्ट में कोंडागांव को 1 सिल्वर व 14 ब्राउंज मेडल
18-Sep-2023 9:36 PM
राज्यस्तरीय खेल सिक्ख मार्शल आर्ट में कोंडागांव को 1 सिल्वर व 14 ब्राउंज मेडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 18 सितंबर।
कोंडागांव के गतकाजों ने बलौदा बाजार कसडोल में 14 से 17 सितंबर को आयोजित 23वीं राज्यस्तरीय शालेय खेल में बस्तर संभाग से सम्मिलित होकर आयु वर्ग 17 डेमो में कामेश्वरी सिल्वर पदक, सिंगल सुटी एकल में अंजली ठाकुर कांस्य पदक मिला। 

बालक फरी सूटी 19 एकल में रोहित नाग कांस्य पदक बालिका  सिंगल सुटी टीम 17 वर्ष में चीनो बघेल, प्रेमलता, प्रमिला, सुबती की टीम ने कांस्य, बालक 17वर्ष सिंगल सूटी टीम में लोकेश,खिलेंद्र धनसू रोहित कांस्यपदक, 19 वर्ष फरीसूटी टीम में लकेश्वर, आनंद, विनय, गणेश्वर ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

वनांचल क्षेत्र मड़ानार के इन बच्चों को यहां के शिक्षक शिवचरण साहू द्वारा  सिक्ख मार्शल आर्ट गतका प्रशिक्षण प्रदान कर पहली बार शालेय खेल में शामिल किया गया, जहां  बच्चे अपना का बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ी बच्चों के साथ व्यायाम अनुदेशक दीपिका उसारे ,रोशन ध्रुव, गणेश लेकन और शिवचरण साहू कोच के रूप में शामिल रहे हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news