कोण्डागांव
जिपं अध्यक्ष ने होनहेड से मातेंगा मार्ग का किया भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 7 अक्टूबर। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम द्वारा केशकाल विकासखंड की सुदूर अंचल में बसे ग्राम होनहेड को मातेंगा से जोडऩे वाली 14.25 किलोमीटर लंबी सडक़ का भूमिपूजन किया। 22.81 करोड़ रुपए लागत से बनने वाली इस सडक़ के बन जाने से होनहेड से मातेंगा की दूरी बहुत कम हो जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मातेंगा मेरा स्वयं का गृह गांव है। मुझे इस मार्ग पर सडक़ न होने के कारण विकासखंड मुख्यालय से इसकी दूरी बढ़ जाती थी और विभिन्न कार्यों के लिए बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पहाड़ी दुर्गम रास्तों के होने से खड़ी चढ़ाई में केवल दो पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से जा पाते थे और आए दिन ग्रामीण हादसों का शिकार होते थे। अब यह मार्ग जल्द बन कर तैयार हो जाएगा। जिससे अब विकासखंड मुख्यालय केशकाल आने जाने में सुविधा होगी और गांव के लोगों को रोजगार के नए साधन भी प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच, गायता, पुजारी, पटेल सभी उपस्थित रहे। जहां परंपरागत रूप से विधि-विधान से पूजन कर मार्ग का भूमिपूजन का कार्य किया गया। इस सडक़ का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।