कोण्डागांव

प्रियंका के स्वागत में कांग्रेस ने किया बस्तर संस्कृ ति का अपमान- लता उसेंडी
08-Oct-2023 9:38 PM
प्रियंका के स्वागत में कांग्रेस ने किया बस्तर संस्कृ ति का अपमान- लता उसेंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 8 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने प्रियंका गांधी के स्वागत में गौर सिंग मुकुट पहनाए जाने पर तीखी आपत्ति करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति में गौर सिंग मुकुट कभी भी महिलाओं को नहीं पहनाया जाता, न ही वह धारण करती हैं, लेकिन गांधी परिवार की पूजा में जुटे कांग्रेसियों ने गौर सिंग प्रियंका गांधी को परंपराओं के विरुद्ध पहना कर बस्तर की संस्कृति का अपमान किया है, इसके लिए बस्तर के जनमानस से मांफी मांगना चाहिए। 

उन्होंने जारी विज्ञप्ति मे कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने परम पूज्य पॉलिटिकल परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार होती है, उन्हें लोक मान्यता व संस्कृति का जरा भी ध्यान नहीं होता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उसेंडी ने कहा कि बस्तर में वनवासी समाज की महिलाएं नृत्य उत्सव के दौरान कौड़ी व पीतल की बनी मुकुट धारण करते हैं, लेकिन कांग्रेस को बस्तर के जनमानस के भावनाओं का ख्याल कभी नहीं रहा है, इसलिए प्रियंका गांधी को खुश करने संस्कृति के विरूद्ध जाकर गौर सिंग पहनाकर स्वागत किया गया, जो बस्तर की संस्कृत व जनमानस का अपमान है। जिसके लिए मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news