कोण्डागांव

जूनियर राज्य तीरंदाजी स्पर्धा में कोण्डागांव को 2 पदक
11-Oct-2023 9:30 PM
जूनियर राज्य तीरंदाजी स्पर्धा में कोण्डागांव को 2 पदक

कोण्डागांव, 11 अक्टूबर। जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोण्डागांव के खिलाडिय़ों ने 2 सिल्वर पदक प्राप्त किए।

ज्ञात हो कि 9 अक्टूबर को जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बागबाहरा में एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित थी, जिस में रिकर्व वर्ग में कोंडागांव की  सावित्री मंडावी ने सिल्वर मेडल  और इंडियन राउंड में सुशीला नेताम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 नवंबर से 22 नवंबर  तक भरतपुर राजस्थान में खेला जाएगा।

खिलाडिय़ों के कोच आईटीबीपी का हेड कांस्टेबल त्रिलोचन महंत  एवं सिपाही धर्मपद किस्कू हंै। आईटीबीपी डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह, एवं कोंडागांव जिला प्रशासन ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news