रायगढ़

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने संभाला पदभार
14-Oct-2023 2:31 PM
कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने संभाला पदभार

रायगढ़, 14 अक्टूबर। रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट में जिले के 50 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।  इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव, डीएफओ रायगढ़  स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर  राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  कलेक्टर कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलौदा बाजार व महासमुंद के पद पर भी रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news