कवर्धा
भाजपा के विस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
17-Oct-2023 8:06 PM
कवर्धा, 17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा प्रत्याशी घोषित करके अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने सांसद संतोष पांडे , जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपने प्रत्याशी विजय शर्मा के व्यवस्थित चुनाव संचालन के लिए विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन कार्यालय का उद्घाटन किया।