कवर्धा
दुल्हन लाने के बाद दूल्हा सीधे मतदान केंद्र पहुंचा
26-Apr-2024 9:03 PM
![दुल्हन लाने के बाद दूल्हा सीधे मतदान केंद्र पहुंचा दुल्हन लाने के बाद दूल्हा सीधे मतदान केंद्र पहुंचा](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1714145606321.jpg)
कवर्धा, 26 अप्रैल। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम कोयलारी (इकोफ्रेंडली) मतदान केंद्र में एक दूल्हा, बारात से दुल्हन लाने के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचा, वहां उन्होंने मतदान किया और वापस अपने घर गए। उनके परिजनों ने बताया कि इसके बाद दुल्हन को भी उनके गांव वापस ले जाएगा, जहां दुल्हन भी मतदान करेंगी। दुल्हन की गांव पास में ही है। इसके बाद शादी की रस्में होगी।