कवर्धा

सामग्री वितरण के बाद मतदान दल रवाना
06-Nov-2023 8:39 PM
 सामग्री वितरण के बाद मतदान दल रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 6 नवंबर। लोकतंत्र के महापर्व में छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में 7 नवम्बर को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72 कवर्धा के 804 मतदान केन्द्रों के लिए कृषि उपज मंडी बिलासपुर रोड़ कवर्धा में सामग्री वितरण किया गया। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है।  इसके बाद मतदान दलों को रवाना किया गया

इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 804 मतदान दल का गठन किया गया है। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त किए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय कुमार गुप्ता, पुलिस प्रेक्षक राजेश खुराना, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतदान वितरण कार्यों और व्यवस्था का जायजा लिया।

पंडरिया और कवर्धा विधनसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राजनीतिक दल के अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद मतदान दल को सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया। सभी कार्यों का वीडियोग्राफी कराई गई है।

 दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। इसमें विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के लिए 8 और विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के लिए 3 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है।

 दोनों विधानसभा क्षेत्र के 804 मतदान दलों के मतदान केंद्र पहुंचने के लिए 187 रूट बनाए गए है। पंडरिया के 393 मतदान दल के लिए 90 रूट और कवर्धा के 411 मतदान दल के लिए 97 रूट बनाए गए हैं।

 जिले में कुल 804 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों में 20 मतदान केंद्र को संगवारी मतदान केंद्र है। इसमें पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे।

दोनों विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए गए हंै। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग होंगे। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में सभी युवा अधिकारी होंगे।

 कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमश: विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 47 हजार 549 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 30 हजार 390 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news