कवर्धा

पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
08-Nov-2023 8:28 PM
पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 8 नवंबर। विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्रवाई की गई  है।

योगेश्वर राज ऊर्फ योगीराज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खडग़ राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी थे। मतदान होने के बाद ये आदेश जारी किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news