रायगढ़

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान शुरू
02-Dec-2023 9:56 PM
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा  गृह संपर्क अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 दिसंबर।
श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत कलश रायगढ़ आ चुका है। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा है, जिसके शुभ अवसर पर प्रत्येक परिवार में निमंत्रण देने की योजना है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान शुरू हो गया है।

अभियान में रायगढ़ विभाग की समिति जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुषांगिक संगठन जैसे विश्व हिन्दू परिषद, विद्या भारती, भाजपा इत्यादि सम्मिलित हैं।

7 दिसम्बर को अक्षत कलश की शोभायात्रा 11 बजे गौरी शंकर मंदिर से प्रारंभ होगी, नगर भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन गांधी गंज स्थित राम मंदिर में दोपहर 2 बजे होगा, तदुपरांत संघ रचना के प्रत्येक मण्डल में अभिमंत्रित अक्षत कलशों में भर कर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए समस्त समाज जन, संत जन एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि सभी गांधी गंज राम मंदिर पर एकत्रित हों, वहाँ कलश दर्शन एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा।

उक्त अभियान समिति में विभाग के समन्वयक राजकुमार डनसेना, सह समन्वयक संतोष कुमार आदित्य, महिला समन्वयक अनुषा कातोरे, जिला समन्वय तरुण थवाईत, सह समन्वयक भरत लाल साहू, महिला समन्वयक श्रद्धा ताम्रकार, नगर समन्वयक चक्रधर पटेल, सह नगर समन्वयक संजय जगवानी, महिला समन्वयक स्नेहा दास तिवारी, विकास केडिया, विवेक रंजन सिन्हा, विनय दुबे, मुंजल चावड़ा इत्यादि एवं अन्य खंड मंडलों के कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं।

उक्त सूचना अभियान की प्रचार प्रमुख स्नेहा दास तिवारी के द्वारा प्रेषित की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news