दन्तेवाड़ा

वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनी
25-Dec-2023 8:45 PM
वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 25 दिसंबर।
बचेली नगर पालिका परिषद में 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। 

पालिकाध्यक्ष पूजा साव व. मुख्य नगर पालिका अधिकारी नाथूराम शोरी ने अटल जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 

इस दौरान नगर पालिका उप अभियंता गौरव साव पार्षद धनसिह नाग, अर्चना उईके, बीजेपी कार्यकर्ता सुरेश चित्तम नगर पालिका कर्मचारी डी,डी प्रधान, हेमन्त मांडवी,सुलधर नाग, गंगाराम टेकाम और आम नागरिक शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news