मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

सुशासन दिवस पर श्रमदान कर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
27-Dec-2023 7:57 PM
सुशासन दिवस पर श्रमदान कर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 27 दिसंबर।
नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्व.अटल जी की छायाचित्र पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों व निगम के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया, तत्पश्चात नगर निगम की सभापति श्रीमती गायत्री व नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने अटल जी की जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता की गई।

तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने स्वयं श्रमदान कर नगर निगम परिसर व पार्क की साफ-सफाई की। अभियान में स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी का अहम योगदान रहा।

सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम के सभागार में चित्रकला, रंगोली, कविता, लोक कलामंच द्वारा डांस प्रतियोगिता, व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें आये हुए लोगों का कार्यक्रम का जमकर लुप्त उठाया।

इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रजनी त्रिपाठी, नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, व अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news