कवर्धा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की प्रारंभिक प्रकाशन और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी
07-Jan-2024 9:21 PM
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की प्रारंभिक प्रकाशन और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 7 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के मीडिया साथियों के साथ प्रेसवार्ता लेकर प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के सम्बन्ध में पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा, आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान विशेष शिविर का आयोजन 13 जनवरी एवं 14 जनवरी को बूथ स्तर पर किया जाएगा। 02 फरवरी तक सभी दावा, आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।

कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थित में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे सभी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते है। साथ ही 17 वर्ष से अधिक आयु वाले युवा जो 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले है वे भी फार्म 6 में अग्रिम आवेदन कर सकते है। अग्रिम आवेदन में कार्यवाही 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम विलोपन करने के लिए फार्म-7 तथा संशोधन के लिए फार्म 8 में आवेदन कर सकते हैं। सभी मतदान केन्द्र में आवेदन, दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए अविहित अधिकारी बैंठेंगे। आम नागरिक वोटर हेल्पलाईन एप्प से स्वयं ऑनलाईन भर सकते है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन फार्म बीएलओ द्वारा भरा जाएगा। आम नागरिक वोटर डॉट ईसीआई डॅाट जीओवी डॉट इन पोर्टल से स्वयं ऑनलाईन भर सकते है।

उन्होंने बताया कि 06 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाताओं की विधानसभावार स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमश: विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 48 हजार 311 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 736 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 573 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 547 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 20 हजार 659 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 6 हजार 509 है। जिले में जेंडर रेसियों 1009 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 787 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 609 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 396 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 103 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 10 हजार 46 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3749 है। जेंडर रेसियों 1005 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 949 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 964 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 02 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 915 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 444 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 10 हजार 613 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 760 है। जेंडर रेसियों 1012 है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news