मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

आत्मरक्षा में पारंगत हो रहीं छात्राएं
10-Jan-2024 7:46 PM
आत्मरक्षा में पारंगत हो रहीं छात्राएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 10 जनवरी। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली छात्राओं को आत्मरक्षा में पारंगत किया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा की कला सीखने का अवसर प्राप्त हो रहा है। एमसीबी जिले के कुल 334 स्कूलों में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 माह तक चलेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से बेटियों को आत्मरक्षा में पारंगत करने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह की अभियान का मकसद छेड़छाड़ और अपहरण जैसी घटनाओं को रोकना है। जिले के हाई स्कूल बंजी में कक्षा 9वीं और 10वीं की कुल 80 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल में दूर-दूर से छात्राएं अध्ययन के लिए आती हैं, उन्हें आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जरूरत पडऩे पर वे स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकें।

प्राचार्य उत्तरा कुमार महर्षि भी हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहीं मास्टर ट्रेनर्स प्रभावती ने कहा कि ट्रेनिंग के तहत छात्राओं को चाबी की चेन, दुपट्टा, चुनरी, मफलर, बैग, पेन, पेंसिल, नोट-बुक जैसे सामानों का उपयोग सेल्फ  डिफेंस के लिए किस प्रकार किया जा सकता है, यह बताया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news