दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 16 जनवरी। आज दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें डिप्टी कमांडर रैंक का नक्सली लीडर मार गया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस का तलाशी अभियान मंगनार और कोसलनार इलाके में संचालित किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस दल का नक्सलियों से सामना हो गया। नक्सलियों ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस ने भी हमले का जवाब दिया। नक्सली जंगल की आड़ लेकर बच निकलने में सफल रहे।
घटनास्थल की तलाशी ली गई, जिसमें तोड़मा एरिया डिप्टी कमांडर रतन कश्यप उर्फ सलाम, उम्र 28 वर्ष का शव पाया गया। रतन नक्सली संगठन में एसीएम के तौर पर सक्रिय था। मृतक नक्सली विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था।
वह बड़ी नक्सली वारदातों में भागीदार था। जिनमें हाल में ही मालेवाही थाना अंतर्गत बोलेरो वाहन को आईईडी क्षतिग्रस्त विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था। जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं आठ व्यक्ति घायल हुए थे। इसके साथी वर्ष 2020 में बस्तर जिले के मारडूम थाना अंतर्गत दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था।
राज्य शासन द्वारा उक्त रैंक के नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है, वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।