कोण्डागांव

खेल सामग्री वितरित, उत्कृष्ट वनवासी खेल प्रतिभाओं का सम्मान
17-Jan-2024 9:01 PM
खेल सामग्री वितरित, उत्कृष्ट वनवासी खेल प्रतिभाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव,17 जनवरी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध वनवासी विकास समिति कोंडागांव एवं वनवासी कल्याण आश्रम लंजोडा  में मकर संक्रांति दान संग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन 16 जनवरी को आश्रम प्रांगण में आयोजित किया गया।

 मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत सिंह पोर्ते  , एसडीओपी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी प्राचार्य नरेंद्र कुमार नायक की अध्यक्षता में भारत माता, भगवान श्रीराम, वनयोगी बाला साहेब देश पाण्डे ,बिरसा मुंडा के छाया चित्र में दीपक प्रज्ज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 स्वागत गीत रानी दुर्गावती वनवासी आश्रम भानपुरी की बालिकाओं ने स्वागत गीत व आकर्षक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। नगर समिति सदस्य शीला शार्दूल व देशबती कशयप ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम  संचालिका मधु तिवारी ने  नगर समिति के पुरुष और महिला सदस्यों का परिचय अतिथियों को कराया  स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र नायक ने प्रस्तुत किया। प्रांत उपाध्यक्ष जमधर नेताम ने कल्याण आश्रम के इतिहास व गतिविधियों से परिचय कराया।  प्रान्त शिक्षा प्रमुख निर्मल शार्दुल ने वनवासी कल्याण आश्रम के बारे में बताया कि आश्रम का संचालन पूर्ण रूप से धर्मार्थ व्यक्तियों, संस्थाओं द्वारा प्राप्त दान से किया जाता है।

मुख्य अतिथि की आसंदी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते ने वनवासी कल्याण आश्रम की गतिविधियों की सराहना करते हुए भरपूर सहयोग देने की बात कही।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निमितेश सिंह ने भी राष्ट्रीयता की भावना संस्कृति के संरक्षण के लिए वनवासी आश्रम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी ने भी वनवासी कल्याण आश्रम को अपनी शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा प्रदत खेल सामग्री का अतिथियों द्वारा अपने कर कमलों से बच्चों को वितरण किया गया ।राज्य स्तरीय  वनवासी कल्याण आश्रम के खेलों में उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए ।धन्यवाद ज्ञापन  नेमि पांडे ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आरोग्य रक्षक स्वास्थ्य प्रकल्प प्रभारी डॉ ओमप्रकाश टंडन ,बृजेश तिवारी, सुनीता पांडे ,राजकुमारी नायक, परशु नामदेव,   मोंगरा पटेल, रेखा ठाकुर , परमानन्द मगेन्द्र मंडावी, बाबूलाल वैष्णव ,देवेंद्र कौशल ,नागेंद्र साय  ,रामसाय उसेण्डी बसंती मांडवी, नागेन्द्र साय, दीपक देशमुख  सुमेर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news