कोण्डागांव

कपिलकांत युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष
18-Jan-2024 9:19 PM
कपिलकांत युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

केशकाल,18 जनवरी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए केशकाल के कपिलकांत नाग को कोंडागांव युवा कांग्रेस का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

इस संबंध में नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष कपिलकांत नाग ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पलक वर्मा, सह प्रभारी सम्राट जेना एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मुझ पर विश्वास जताते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
 
मंै पूरा प्रयास करूंगा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हम जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ काम करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाना सुनिश्चित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news