कोण्डागांव

जन्म से नाल की छिद्र बंद, जिला अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन
18-Jan-2024 9:21 PM
जन्म से नाल की छिद्र बंद, जिला अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 जनवरी। जिला अस्पताल आरएनटी ने दो साल के मासूम का सफल ऑपरेशन करते हुए एक और कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल, केशकाल के पल्लोरा गांव निवासी राम बघेल के बेटे का जन्म से नाल की छिद्र बंद थे। ऐसे में वह शौच नहीं कर पाता था।  दो साल के मासूम की इस जन्मजात समस्या का कोण्डागांव के जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर लिया गया है। 

ऑपरेशन करने वाले डॉ. एस नागुलन के अनुसार इस तरह के मामले लाखों में एकाद ही पाए जाते हैं। रेयर मामले के साथ-साथ इस तरह के ऑपरेशन को करने के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम की आवश्यकता होती है। जिसका कोण्डागांव में सफल ऑपरेशन किया गया है।

जानकारी अनुसार, विकासखंड केशकाल अंतर्गत पल्लोरा के किसान दंपत्ति राम बघेल व दिव्या बघेल के घर 31 जनवरी 2022 को जिज्ञानसु का जन्म हुआ। जन्म के दौरान तो जिज्ञानसु का स्वास्थ्य ठीक ही था, लेकिन एक वर्ष पूरा होते होते जिज्ञानसु पेट में दर्द रहने से परेशान रहने लगा। थोड़े थोड़े समय में रोता और तंग होता। समय के साथ मासूम की परेशानी बढ़ती गई। अब उसे शौच के लिए भी परेशानी होती। वह शौच कम उल्टियां अधिक किया करता था। परिजनों ने 27 सितंबर 2023 को धमतरी के अस्पताल में उपचार के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया। जहां जांच में पेट में पेंसिल सेल, फलों के बीज होना का पुष्टि हुआ। 

परिजनों ने रिपोर्ट के आधार पर रायपुर के निजी अस्पताल में 30 सितंबर को एंडोस्कोपिक सर्जरी से सब निकाल तो लिया गया। लेकिन निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने यह भी बताया कि, जिज्ञानसु के पेट के नाल की छिद्र बंद हैं, जिस कारण वह शौच नहीं कर पाता हैं, ऑपरेशन के लिए बताए गए बजट ने किसान परिवार को घर वापस लौटने पर विवश कर दिया।

घर लौटने पर किसी परिचित ने जानकारी दी कि, कोण्डागांव के जिला अस्पताल में बड़े ऑपरेशन किया जाता हैं। इसके बाद यहां स्मार्ट कार्ड के माध्यम से डॉ. एस नागुलन व दल ने जिज्ञानसु का 15 जनवरी को सफल ऑपरेशन कर लिया हैं।

डॉ. एस नागुलन के अनुसार, बच्चों में जन्म से नाल छिद्र का छोटा होना या न होना काफी रेयर मामला होता हैं, इसके लिए पूर्ण प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टरों के दल की आवश्यकता होती हैं। कोण्डागांव जिला अस्पताल के कुशल मेडिकल टीम के बदौलत ऑपरेशन को सफल अंजाम दिया गया हैं। फिलहाल जिज्ञानसु जिला अस्पताल के आइसीयू में हैं, तेजी से उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, जल्द ही उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news