बेमेतरा

उप राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी कृषि विवि में विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन
22-Jan-2024 2:59 PM
उप राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी कृषि विवि में विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 जनवरी।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीते शनिवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लगायी गई विकास प्रदर्शनी में कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन कपड़े में विशेष रूचि दिखाई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केपी वर्मा ने बताया कि अलसी के डंठल जो अब तक बिलकुल भी उपयोगी नहीं थे अब इनसे वेस्ट टू वेल्थ अभियान के तहत कपड़ों का निर्माण किया जा रहा है। स्टॉल रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय द्वारा लगाया गया था। 

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने बताया कि अलसी के डंठल जो अब तक बिल्कुल भी उपयोगी नहीं थे। अब इनसे वेस्ट टू वेल्थ अर्थात कचरे से धन अभियान के तहत कपड़ो का निर्माण किया जा रहा है। इस कपड़ो का निर्माण महाविद्यालय के वैज्ञानिकों के टीम डॉ के. पी. वर्मा, डॉ.टी.डी. साहू एवं डॉ यू के ध्रुव के मार्गदर्शन तथा टेक्सटाइल इंजीनियर पिलेश्वर देवांगन के तकनीकी देखरेख में किया जा रहा है। महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.वर्मा ने बताया कि इस नवाचार से अलसी किसान को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news