बेमेतरा

कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति उभरना जरूरी - श्रीवास्तव
25-Apr-2024 2:58 PM
कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति  उभरना जरूरी - श्रीवास्तव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 25 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा-पत्र में षडयंत्र की बू आ रही है। चुनाव जीतने के लिए वह तुष्टिकरण की नीति का सहारा ले रही है, जिसका भाजपा विरोध करती है, क्योंकि यह देश व समाज हित में उचित नहीं है। ये बातें बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कही।

उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रथम चरण के मतदान व द्वितीय चरण के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बना। कांग्रेस इस चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही है। दरअसल देश की सबसे पुरानी पार्टी अब अप्रासंगिक हो चुकी है। श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव प्रचार में जहां भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा नेताओं को सुनने जनसैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा-पत्र जारी किया है, उसमें तुष्टिकरण का सहारा लेने की कोशिश कर रही है। इसके लिए संप्रदाय विशेष को खुश करने फिर वही गलती करने प्रयासरत है, जिसका दंश देश विभाजन के दौर में झेल चुकी है। इस नीति का भाजपा जनसंघ के जमाने से ही ऐतराज करती आ रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि 2014 के चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी विकास का एजेंडा तय कर प्रत्येक चुनाव में सफलता प्राप्त करते हुए कांग्रेस को पराजित करती रही है।

कांग्रेस बौखलाई, धर्म और जाति के नाम पर कर रही विभाजित  
श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल को देखकर कांग्रेस अब देश में धर्म, जाति के आधार पर विभाजन कर एससी, एसटी, ओबीसी सहित मध्यम वर्ग के संसाधनों को अल्पसंख्यकों को वितरित करने की रणनीति बना रही है। यह देश अनेकता में एकता वाला है। इसलिए देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। इस चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त करने जा रही है। पत्रकार वार्ता में भाजपा बेमेतरा प्रभारी राजीव चौबे, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र वर्मा व पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा , हर्षवर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, संजू तिवारी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news