बेमेतरा

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, दो साल में छग से नक्सलवाद समाप्त कर देंगे-शाह
27-Apr-2024 2:44 PM
मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, दो साल में छग से नक्सलवाद समाप्त कर देंगे-शाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 अप्रैल। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार बेमेतरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। शह निर्धारित समय से करीब पांच घंटे देर से पहुंचे। बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने सबसे पहले साजा के बिरमपुर के भुनेश्वर साहू को स्मरण किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व में छत्तीसगढ़ बनाने का विरोध कांग्रेस करती रही। तब अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाने का काम किया और प्रधानमंत्री मोदी संवारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार सरकार बनती है तो हम दो साल में नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। छग की जनता ने हमें पहले भी अपना मतदान दिया है जिस पर हम खरा उतरे है आगे भी उनसे किए गए वादे पूरा किए जाएंगे। 

भाजपा ने आते ही छग में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने दी है। भाजपा सरकार ने बीमारू अर्थव्यवस्था को समाप्त किया भ्रष्टाचार को समाप्त किया।

कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 
गृहमंत्री ने कहा कि छग में निजी स्वार्थ के कारण नक्सलवाद को कांग्रेस ने पोसा है। 2 साल दीजिए मोदी को तीसरी बार पीएम बनाए हम छग से नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। मोदी ने कई काम ऐसे किए जो कोई नहीं कर पाया है। कांग्रेस ने 70 साल तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। मोदी ने राम मंदिर बनाया जो लोग वोट बैंक वोट की राजनीति करने के लिए रामलला का निमंत्रण ठुकरा दिया उन्हें शासन करने का अधिकार नहीं है।

मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं 
छग का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए लड़ सकता हैं। नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटा कर उसे भारत का हिस्सा बनाया। राहुल ने 370 का संसद में विरोध किया। सोनिया, मनमोहन के राज में पाकिस्तान से आलिया मालिया घुस जाते थे। मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकवाद का सफाया किया। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बना दो प्रति माह 5 वर्ष तक गरीबो को भरपूर चावल मिलता रहेगा, शौचालय और गैस की कमी नहीं होगी। 14 करोड़ लोगों को घर मे नल से जल देने का काम पीएम ने किया है। अब तक मोदी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। भूपेश बघेल सरकार ने छग में घोटाला ही घोटाला किया। गाय का गोबर घोटाला किया। मोदी ने अर्थव्यवस्था को 11 वे नंबर से 5 वे नंबर का अर्थव्यवस्था बना दिया। प्रदेश में कांग्रेस की हालत यह है कि चुनाव की बारी आई तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग छोडक़र राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र भाग गए हैं।

300 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता  
शाह ने सभा में हजारों की संख्या में पहुंचे जिलेवासियों को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मतदान की अपील की। गृहमंत्री ने तीसरी बाद मोदी को पीएम बनाने के लिए मतदाताओं से अनुरोध किया। वही मंच में 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव व दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक मंच पर लोकसभा प्रत्याशी बघेल ने मोर संग चलव रहे गीत गाया। 

कार्यक्रम में उपमुख्यंमत्री अरूण साव ने कहा कि चुनाव सरकार बनाने का नहीं विकसित भारत बनाने का चुनाव है। जीवन में परिवर्तन लाने का चुनाव है। लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने सरकार के कार्य के बारे में बताया। कहा कि देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनाएं। केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, विधायक गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन ने संबोधित किया। मंच पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, योगेश तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष विजय सिन्हा सहित कार्यक्रम में हर्षवर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, राजेश शर्मा, विजय सुखवानी आदि अन्य नेता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news