मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

प्राण-प्रतिष्ठा पर जिपं अध्यक्ष के गृह ग्राम में लोग हुए राममय
24-Jan-2024 4:39 PM
प्राण-प्रतिष्ठा पर जिपं अध्यक्ष के गृह ग्राम  में लोग हुए राममय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 24 जनवरी। अयोध्या में  वर्षों प्रतीक्षा के बाद भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया।

इस शुभ अवसर पर पूरे देश राममय हो गया, लोग अपने अपने हिसाब से देश के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर प्राण प्रतिष्ठा के भागीदार बने रहे है। इसी उपल्क्ष में रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष जिला  कोरिया,एमसीबी के द्वारा भी अपने क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा-पाठ कर के अपनी सहभागिता दी। कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के साथ चनवारीडांड में मां महामाया मंदिर में दर्शन, ग्राम पंचायत सलका के जोगी पोखरी में और ग्राम जरौंधा में दर्शन किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष के गृह ग्राम पंचायत मंगौरा में नवमी सदी की प्राचीन मंदिर  कोटेश्वर मंदिर में भी अपने पति जगदीश प्रसाद सिंह के साथ विधिवत पूजा पाठ कर के अपने क्षेत्र की जनता के लिए स्वस्थ लाभ और समृद्ध की कामना की। इस पवित्र जगह में आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यहां मेला जैसा माहौल था लोग रामायण कीर्तन करते दिखे और जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, ग्राम पंचायत मंगौरा के सरपंच और पूर्व जनपद पंचायत सदस्य दलबीर सिंह के द्वारा प्रसाद,भंडारा का भी आयोजन किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news