दन्तेवाड़ा

विधायक ने फहराया तिरंगा
27-Jan-2024 10:11 PM
विधायक ने फहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 27 जनवरी। दंतेवाड़ा में 75वां गणतंत्र पर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने तिरंगा फहराया।

विधायक ने हायर सेकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे तिरंगा फहराया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राय भी मौजूद थे।  इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया गया। गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गये।

मार्च पास्ट की सलामी

 इस दौरान रस्मी परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकडिय़ों ने तीन बार हर्ष सूचक फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे तथा मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मार्च पास्ट में शामिल टुकडिय़ों में शामिल छ.ग सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा, जिला पुलिस बल दन्तेवाड़ा, जिला महिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, नगर सैनिक दन्तेवाड़ा, एनसीसी सीनियर डिवीजन दल ने आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के राष्ट्र धुन पर कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चैतराम अटामी ने मार्च पास्ट के पश्चात परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, रामूराम नेताम, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता, वनमंडलाधिकारी सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे और एसडीएम जयंत नाहटा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news