कोण्डागांव

विकसित भारत थीम पर संकुल स्तर पेंटिंग स्पर्धा
29-Jan-2024 8:23 PM
विकसित भारत थीम पर संकुल स्तर पेंटिंग स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 29 जनवरी।
जेसीआई कोंडागांव स्टार द्वारा करंजी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत पर बच्चों हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ. नीता  मिश्रा  अध्यक्ष  जेसीआई कोंडागांव स्टार ने बताया कि जेसीआई समाजसेवा हेतु कार्यरत एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो कि 125 देशों में सक्रिय रूप से कार्यरत है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण, समाज  सेवा के कार्य, व्यवसाय प्रबंधन, नेटवर्किंग इत्यादि क्षेत्र में कार्य किए जाते है जिसके तहत 2024 में शपथ ग्रहण उपरांत आज पहला कार्यक्रम करंजी स्कूल में आयोजित किया गया है। 

प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग के 38 माध्यमिक वर्ग से 42 उच्चतर माध्यमिक से 37 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र पटेल द्वारा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को संकुल स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें संस्था अंतर्गत शामिल सभी स्कूलों के विद्यार्थी सहभागी बने।  

कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों को विकसित भारत -बढ़ता भारत कैसा हो, इनके बारे में पूनम पाणिग्रही, व्यख्याता आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड के द्वारा जानकारी दी गई। जेसी सारिका देवांगन द्वारा बच्चों की झिझक दूर करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संदेश देने पर सभी विद्यार्थियों ने तत्परता से ड्राइंग बनानी शुरू की। प्रतियोगिता में 117 बच्चों ने अपनी भागीदारी दिखाई।

बच्चों में विकसित भारत को ले कर काफी  उत्साह देखने को मिला। पेंटिंग के लिए एक घंटे का समय दिया गया, जिसमें सभी  बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्राथमिक शाला के 5वीं कक्षा के छात्र नरसिम्हा कोर्राम ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शित करते हुए विकसित भारत में ग्रामीणों को मिलने वाली सभी सुविधाएं का उल्लेख करते हुए अपनी पेंटिंग तैयार की, जिसे प्रथम  स्थान दिया गया।

द्वितीय स्थान राजकुमारी पोयम ने  तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से मंगेश्वर नेताम व  कौशल नेताम को पुरस्कृत किया गया। गुरुकुल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया एवं  कार्यक्रम में शामिल समस्त विद्यार्थियों को कलर पेंसिल वितरित किया गया। 

कार्यक्रम में जेसीआई कोंडागांव स्टार के सभी सदस्यों सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री पटेल द्वारा इस नई पहल की सराहना करते हुए और  जेसीआई स्टार को और नए आयोजन करने का आग्रह किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news