कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 30 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस के 5 साल से पहले यदि 15 साल के भाजपा शासन को देखें तो सबसे ज्यादा मतांतरण भाजपा के ही शासनकाल में हुआ है। भाजपा को श्वेत पत्र लाना चाहिए। डबल इंजन की सरकार सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी के बाद भी कानून नहीं बना रही है।
मतांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान के बाद कोण्डागांव पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सीएम विष्णु देव साय समेत भाजपा पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस केवल 5 साल सरकार में रही, 15 साल की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ है, सबसे ज्यादा चर्चे बनी है।
भारतीय जनता पार्टी को सबसे पहले श्वेत पत्र लाना चाहिए। नंबर दो - डबल इंजन की सरकार है, राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में भारती जनता पार्टी की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी केंद्र सरकार अभी तक कोई जवाब सुप्रीम कोर्ट को नहीं दिया, इस मसले पर आप समझ सकते हैं भारतीय जनता पार्टी कितना गंभीर है। नंबर तीन - चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक मुद्दे उठाकर लोगों को बाटने और फूट डालो राज करो की नीति अपना रही हैं।