बिलासपुर

एक करोड़ से संवरेगा जिला खेल परिसर, डीएमएफ से मिलेगी राशि
01-Feb-2024 1:38 PM
एक करोड़ से संवरेगा जिला खेल परिसर, डीएमएफ से मिलेगी राशि

बिलासपुर, 1 फरवरी। सरकंडा में स्थित जिला खेल परिसर के दिन बहुरने वाले है, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने जिला खेल परिसर के उन्नयन के लिए एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। 

विधायक ने कहा कि बिलासपुर स्थित जिला खेल परिसर को मॉडल खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। कलेक्टर एवं शासी परिषद के अध्यक्ष की सहमति उपरांत शुक्ला ने इस राशि का ऐलान किया। 

खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन समारोह में  कलेक्टर अवनीश शरण की उपस्थिति में उन्होंने यह घोषणा की।
खेल परिसर में  एक ही परिसर में एक साथ वॉलीबॉल मैदान, फुटबॉल मैदान, कबड्डी मैदान, बास्केटबॉल, तीरंदाजी मैदान, खो-खो मैदान निर्माण 100 सीटर होस्टल बिल्डिंग, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, फ़ूड जोन, ई-रिक्श चार्जिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। सभी मैदान को सुरक्षित करने के लिए चौनलिंक फेंसिंग, स्विमिंग पूल में आवश्यक कार्य, दर्शकदीर्घा में शेड व उन्नयन, सम्पूर्ण परिसर में फ्लड लाइट और बाउंड्री वाल में कॉन्सेर्तिना वायर से सुरक्षा आदि निर्माण कार्य भी किया जाएगा। विधायक ने खेल परिसर के विकास के लिए योजना तैयार करने हेतु सहायक संचालक खेल, एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news