बिलासपुर

जेल का जवाब वोट से देंगे, आप ने लिया इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प
27-Apr-2024 1:14 PM
जेल का जवाब वोट से देंगे, आप ने लिया इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 27 अप्रैल। आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को जिताने का संकल्प लिया है। पार्टी ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए यह जीत जरूरी है।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के हिर्री स्थित पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही का जनता वोट से जवाब देगी। लोगों का रुझान देखकर मोदी को झूठ व नफरत फैलाने वाला भाषण देना पड़ रहा है।

संवाद कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के समर्थन में जेल का जवाब वोट देते हुए बिलासपुर लोकसभा में देवेंद्र यादव को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन जनगीत गाकर व संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़कर किया गया।

 संवाद कार्यक्रम में ओबीसी विंग के प्रदेश सह सचिव गोपाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे, एसटी विंग जिला अध्यक्ष द्वारिका जगत,जिला माइनॉरिटी विंग के उपाध्यक्ष गुलाम गौस,  ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बंजारे, ब्लॉक सनत गोयल, रवि यादव, खगेश केवट, जेठू धृतलहरे, सूर्यकांत निर्मलकर, परदेसी यादव, जगत यादव,परमानंद यादव, शिल्पा कौशिक,मनप्रीत कौर,मनोज जांगड़े सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news