दुर्ग

67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 4 से 7 फरवरी को
02-Feb-2024 2:41 PM
67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 4 से 7 फरवरी को

दुर्ग, 2 फरवरी। 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2023-24 गतका बालक-बालिका 17, 19 वर्ष का आयोजन 4 फरवरी 2024 से 7 फरवरी 2024 तक दुर्ग/भिलाई में किया जाएगा। शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 4 फरवरी को 11 बजे एवं समापन समारोह 7 फरवरी को 12 बजे भिलाई विद्यालय सेक्टर-2, भिलाई में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों/शिक्षा संगठन से लगभग 229 खिलाड़ी एवं 100 ऑफिशियल्स भाग लेंगे।
-

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news