सुकमा

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में होगा ऐतिहासिक स्वागत
06-Feb-2024 10:09 PM
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में होगा ऐतिहासिक स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 6 फरवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी, 67 दिनों में यात्रा 110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी।

5 फरवरी को पत्रकारवार्ता में सुकमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश वासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं।

 राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।

देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई

लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष शेख सज्जाद, जिला प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन बाबा,  युवा कांग्रेस के लक्ष्मण कश्यप, पार्षद रामसुख यादव उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news