सुकमा

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
11-Feb-2024 2:27 PM
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 11 फरवरी।
सुकमा जिले के ग्राम पंचायत नीलावरम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें नीलावरम ग्राम पंचायत एवं आस पास के सैकड़ों ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनी राम बारसे ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नीलावरम में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में ग्रामीणों को कहा गया एवं डबल इंजन की सरकार से देश व छतीसगढ़ राज्य के अंतिम व्यक्ति का विकास होगा।

भाजपा के इस विशाल कार्यकत्र्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप जॉइनिंग किया तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन नीलावरम में गादीरास  फूलबाड़ी , मेसीपरा, दामापरा  आस पास के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

इस कार्यकर्ता सम्मलेन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे,भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हुंगाराम मरकाम, अरुण सिंह भदौरिया,आदिवासी मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य  सोयम मुका, जिला उपाध्यक्ष पी विजय  जिला मंत्री दिलीप पेददी ,अंशु चौहान मडल अध्यक्ष सुकमा डमरू राम नाग, मंडल अध्यक्ष दोरनापाल बलीराम नायक, सुकमा मंडल के महामंत्री खेमलाल सिन्हा आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष आयता मडावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमाकांत नायक, आदिवासी मोर्चा के जिला महामंत्री परदेशी राम नाग, अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला महामंत्री राजेन्द्र कुलदीप युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह बैंस, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोनेल राव नरेंद्र सोढ़ी एसराज आदि उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news