सुकमा

रेडी टू ईट का जिम्मा फिर स्वसहायता समूहों को
17-Feb-2024 10:47 PM
रेडी टू ईट का जिम्मा फिर स्वसहायता समूहों को

भाजपा नेता ने जताया सीएम का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 सुकमा, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छतीसगढ़ की माता और बहनों को रेडी टू ईट का कार्य को वापस दिलाकर उनका मान बढ़ाया है, इसके लिए प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रीमंडल का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

अरुण सिंह भदौरिया ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार माताओं -बहनों के हित में काम कर रही है। महतारी वंदन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू होने से छतीसगढ़ की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा, वहीं अब रेडी टू ईट का कार्य  स्वसहायता समूह की महिलाओं को वापस देने का जो फैसला छतीसगढ़ की भाजपा सरकार ने लिया है, वह महिलाओं के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित होगा है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा कि छतीसगढ़ की भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाली सरकार है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास से चलने वाली पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष लीला धर राठी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गरीब महिलाओं का अधिकार को छीन के प्राइवेट संस्था को छतीसगढ़ में रेडी टू ईट वितरण का कार्य को दिया गया था, जो अनुचित था, जिससे छतीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ था। छतीसगढ़ की भाजपा सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से सुकमा जैसे नक्सली क्षेत्र की महिलाएं स्व सहायता समूह में रेडी टू ईट का कार्य करके आत्मनिर्भर बनेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news