राजनांदगांव

छग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
20-Feb-2024 3:56 PM
छग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
छग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ कार्यकारिणी की बैठक 18 फरवरी को धमतरी में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर के लगभग 200 पदाधिकारी समेत संघ के संरक्षक प्रकाश ठाकुर, सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष हरीश देवांगन, महासचिव पीताम्बर पटेल, कोषाध्यक्ष राकेश प्रधान,  संगठन सचिव  विजय चौहान, उपाध्यक्ष महेश शर्मा शामिल थे। धमतरी जिले के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा व सचिव राजकुमार सिन्हा ने आगन्तुको के लिए व्यवस्था सुलभ कराई थी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिन्हा तथा अभार प्रर्दशन आरती शुक्ला ने किया। उक्त जानकारी संतोष देशमुख ने दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news