सुकमा

डीएवी स्कूल कोंटा के प्राचार्य एक बार फ़िर चर्चा में
22-Feb-2024 9:32 AM
डीएवी स्कूल कोंटा के प्राचार्य एक बार फ़िर चर्चा में

कोंटा, 21 फरवरी। हाली में डीएवी स्कूल का मामले को लेकर कोंटा एनएसयूआई छात्र नेता ने स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद एनएसयूआई छात्र नेता पर डीएवी के प्राचार्य ने बीच सड़क पर हाथा पाई भी कर डाली।

जिसके बाद ये मामला और भी गरम हो गया था। जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशसन से प्राचार्य को हटाने की मांग कर डाली लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हाली में एक बार फ़िर यह प्राचार्य शशी कुमार पर एक और नया मामला आया सामने।

जहा शशी कुमार एनुअल एग्जाम में बच्चो से उत्तर पुस्तिका मंगवा रहा है आपने घर से, यह तक आठवी बोर्ड वाले भी स्वय ला रहे हैं। नियम अनुसार स्कूल की जिमेदारी होती है। बच्चो को उत्तर पुस्तिका प्रदान करने की लेकिन शशी कुमार कही बार ऐसी हरकतें करके सुर्खियों में रहा है।

और यह तक कक्षा 9th और 10th के बच्चो से 500,1000 रुपए स्कूल के प्रिंटर खरीदने के लिए जबरन डोनेशन मांगा जा रहा है। जबकि स्कूल के मद से इसे खरीदना चहिए।
हाली में हुए नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर फॉर्म भरवाए गया था। जिसमे डीएवी स्कूल के बच्चो ने भी बहुत उम्मीद से फॉर्म को भरा था। किंतु आज तक उस फॉर्म का पता नही। वो फॉर्म उसी दीन स्कूल से गायब हो गया।

यह तक प्राचार्य कही बार अपने ही स्टाफ के साथ भेद भाव करता है छत्तीसगढ वाले शिक्षकों को अलग से करता है प्रताड़ित। कोई अगर आवाज भी उठाता है। तो उसे नौकरी से निकलने का डर दिखता है। स्कूल के शासकीय संपत्ति को प्राचार्य अलमारी एवं अन्य सामग्री को लेकर जाकर अपने कोटर्स में सजाया हुआ है। ऐसे एक मामला नही है जो एक बार हुआ हो।
कही बार प्रशासन को कोंटा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकयत की थी मगर प्रशसन इस पर अभी भी मौन है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news