सुकमा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ धरोहर रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित
22-Feb-2024 9:33 AM
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ धरोहर रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

सुकमा, 21 फरवरी। विश्व प्राचीन गहना दिवस के अवसर पर रुपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देश्यीय संस्था एवं स्वसहायता समूह भिलाई के द्वारा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को संजो के रखने एवं समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने के कारण सुकमा भाजपा जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव को सम्मानित किया गया।

बता दें कि भुवनेश्वरी यादव सुकमा नगर पालिका की पूर्व पार्षद रह चुकी है और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ साथ समाज सेविका भी है। श्रीमती यादव लगातार छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तर की संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य किया कर रही हैं। भुवनेश्वरी यादव कोरोना काल मे गरीब परिवार को सूखा राशन से लेकर नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ साथ धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर सभी का सहयोग करती आई हैं। जिसके कारण इन्हें छत्तीसगढ़ धरोहर रत्न सम्मान से रायपुर में सम्मानित किया गया है।

भुवनेश्वरी यादव ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उनका मनोबल और बड़ा है वे आगे भी समाज सुधार के साथ साथ लोगों के हित में कार्य करती रहेंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news