राजनांदगांव

आचार्य विद्यासागर का जीवन मानव समाज के लिए प्रकाश पुंज - कांग्रेस
22-Feb-2024 3:30 PM
आचार्य विद्यासागर का जीवन मानव  समाज के लिए प्रकाश पुंज - कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी।
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर का सल्लेखना सर्व मानव समाज के लिए अपूरणी क्षति कारक है, जिस प्रकार से उन्होंने अपने जीवन में कठोर साधना और नियम का पालन किया है, वह एक दैदीप्यमान प्रकाश पुंज है। उनके देवलोग गमन पर कांग्रेस परिवार ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते उनके श्री चरणों में अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ध्वजवाहक राहुल गांधी, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी शोक संवेदनाएं व श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतिम विदाई देने डोंगरगढ़ पहुंचे थे।

प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने कहा कि मां बम्लेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। उस पवित्र भूमि पर वर्तमान के वर्धमान निवासरत होकर अपने देह का त्याग किया और यहां की पवित्र भूमि पर उनकी समाधि आम जनता के शीश नमन का एक पवित्र स्थान के रूप में निर्मित होगा। जिससे जीवन जीने की कला हेतु प्रकाश मय मार्गदर्शन भी आम जनता को मिलेगी। आचार्यजी को दानदाताओं को कमी नहीं थी, किंतु न तो उन्होंने कोई ट्रस्ट बनाया और न ही बैंक खाते खुलवाए, जो मुनिवर के त्याग लोभ से दूरी का परिचायक है।

आचार्य मुनि विद्यासागर को श्रद्धासुमन व्यक्त करने वालों में छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, प्रदेश महामंत्री राजनांदगांव लोकसभा के पर्यवेक्षक दीपक दुबे, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, राजनांदगांव के छाया विधायक गिरीश देवांगन, दुर्ग लोकसभा के पर्यवेक्षक पदम सिंह कोठारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, भावेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के सभी अनुशासंगिक संगठन  पदाधिकारी शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news