सुकमा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
02-Mar-2024 9:23 PM
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 2 मार्च।
आज सुकमा जिला के सब्जी मार्केट में देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने सब्जियां खरीद कर विरोध प्रदर्शन किया।

केंद्र की जन विरोधी मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई जैसे- खाद्य पदार्थ, सब्जियां, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि वृद्धि के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार आज सुकमा जिला मुख्यालय में सब्जियां खरीद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, जिला महामंत्री राजेश नारा, मनोज चौरसिया, रम्मू राठी, रोहित पांडे संयुक्त महामंत्री गुलाम मुर्तुजा  सेवादल जिला अध्यक्ष मुकेश कश्यप दिनेश दास सामुनिय टुडू आईटी सेल उपाध्यक्ष नींबू साहू पार्षद रामसुख यादव व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news