बिलासपुर

हर्षिता ने दी कत्थक की प्रस्तुति
05-Mar-2024 12:09 PM
हर्षिता ने दी कत्थक की प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 5 मार्च। मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खजुराहो नृत्य महोत्सव 2024 में डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय की ललित कला विभाग की सहायक प्राध्यापक हर्षिता कुमार ने कथक की प्रस्तुति दी। इस महोत्सव में 1500 कत्थक नृत्यांगनाओं ने अपनी कला की प्रस्तुति दी, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नृत्य महोत्सव में विख्यात गुरुओं ने शिरकत की थी, जिनमें पंडित राजेन्द्र गंगानी जी(जयपुर घराना), ममता महाराज (लखनऊ घराना), शमा भाटे (लखनऊ घराना), पंडित रामलाल (रायगढ़ घराना) शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news