रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। राजधानी में आटो सवार शख्स के बैग में रखेे 25 हजार रूपए नगदी की चोरी हो गई। अज्ञात चोर केरिबैग को कांटकर उसमें रखा नगदी को चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक मंजीत सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अवधपुरी भाठागांव में रहता है। और वह फुण्ढहर किसी काम से गया हुआ था। जहां उसने फुण्ढहर स्थित एसबीआई बैंक से 25 हजार रूपए नगदी निकाले और और उसे केरिबैग में रख कर आटो रिक्शा से घर जा रहा था। जहां वहीं रास्ते में बैठे सवारी ने केरिबैग में रखा नगदी को भाठागांव के पास उतरने के दौरान निकाल लिया। मंजीत ने आटो से उतरने के बाद अपने पास रखे बैग को चेक किया तो वह फटा हुआ था। और उसमें रखा नगदी नहीं था। जिसे रास्ते में उतरा सवारी चोरी कर ले गया।
पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। उसके बताए गए आटो रिक्शा नम्बर से चालक की पड़ताल की जा रही है।
गंज इलाके में 29 कि रात संगीता क्लाथ के गोदाम में चोरी हो गई। अज्ञात चोर गोदाम के शटर का ताला तोडक़र गोदाम के केबिन में रखे लॉकर से 17 हजार नगदी की चोरी कर ली।
पुलिस ने गोदाम संचलक रूबल सिंह अरोरा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। रूबल सिंह ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र नगर सेक्टर 3 में उसकी क्लाथ गोदाम है, जहां पर चार दिन पहले चोरी हो गई। अज्ञात चोर गोदाम में लगे शटर का ताला तोडक़र 17 हजार नगदी की चोरी कर ले गया।
उरला में भी चोरी की वारदात में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। 29 की रात में शनिदेव मंदिर सरोरा के पास वहीं मैदान में रखे लोहे के 6 प्लेट कीमत 30 हजार को चोरी कर ले गया। विकास विहार कालोनी निवासी देवेश जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।