बिलासपुर

बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट 12 से
09-Mar-2024 1:47 PM
बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट 12 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 9 मार्च।
बिलासा एयरपोर्ट से बिलासपुर कोलकाता और बिलासपुर नई दिल्ली नई हवाई सेवा 12 मार्च से शुरू हो रही है। चुनाव आचार संहिता के चलते यह फ्लाइट इस दिन पहली उड़ान भरेगी उसके बाद बाकी शेड्यूल 28 मार्च से तय होगा।

ज्ञात हो कि वर्तमान में बिलासपुर से नई दिल्ली जाने के लिए चार दिन जबलपुर होते हुए तथा 3 दिन प्रयागराज होते हुए हवाई सेवा उपलब्ध है, जिसमें 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। सीधी फ्लाइट शुरू हो जाने से 2 घंटे 30 मिनट में दिल्ली की यात्रा की जा सकेगी। इसी तरह कोलकाता के लिए अभी कोई उड़ान बिलासपुर से नहीं है। हवाई यात्रा से यह दूरी एक घंटा 50 मिनट में तय होगी। वर्तमान में हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन बिलासपुर से 11 से 13 घंटे का समय लेती है। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने बिलासा एयरपोर्ट को 286 एकड़ जमीन लौटा दी है। 3सी श्रेणी के एयरपोर्ट के लिए विस्तार का कार्य भी लगभग अंतिम चरण में है। इसके बाद नाइट लैंडिंग की सुविधा भी यहां शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बिलासपुर से हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु तथा रांची के लिए भी हवाई सेवाओं के शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news