बिलासपुर

जिले के सवा लाख किसानों के खाते में 647 करोड़ 98 लाख पहुंचे
13-Mar-2024 1:04 PM
जिले के सवा लाख किसानों के खाते में 647 करोड़ 98 लाख पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 13 मार्च।
कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के बैंक खाते में लगभग 647 करोड़ 98 लाख रूपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। कोनी स्थित कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम से जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालय वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कृषक उन्नति योजना से एकमुश्त पैसा आने से किसानों को राहत मिलेगी। पहले किसानों को चार किश्त में बोनस की राशि दी जाती थी, जिससे उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि में सुधार के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि अन्नदाता किसानों को हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के अनुरूप यह सौगात दी है जिससे किसान प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने सरकार की इस योजना के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि एकमुश्त मिलीं ये राशि उनके बहुत काम आयेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि जिले के लगभग 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के खातों में 647 करोड़ 98 लाख रुपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया है। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news