गरियाबंद

महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेल स्पर्धा
13-Mar-2024 4:32 PM
महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 13 मार्च। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को गांधी मैदान गरियाबंद में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 09 से 18 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कबड्डी, खो खो, व्हालीबाल, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लम्बीकुद एवं रस्साकसी प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, विशेष अतिथि के रूप में मिलेश्वरी साहू, विमला साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के आयु वर्ग-09 से 18 वर्ष में 100 मीटर दौड़ में प्रथम गायत्री निषाद, द्वितीय हरीना निषाद, गोला फेंक में प्रथम संजना, द्वितीय विभा ठाकुर, लम्बीकुद में प्रथम गायत्री निषाद, द्वितीय सतरूपा रही।

इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छुरा विकासखण्ड रहे एवं द्वितीय स्थान पर गरियाबंद विकासखण्ड, खो-खो में प्रथम फिंगेश्वर एवं द्वितीय छुरा विकासखण्ड रहा। रस्साकसी में प्रथम गरियाबंद, द्वितीय में मैनपुर, व्हॉलीबॉल में प्रथम गरियाबंद एवं द्वितीय छुरा रहे।

इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम संतोषी नागेश, द्वितीय योगिता धु्रव, गोला फेंक में प्रथम तामेश्वरी, द्वितीय खिलेश्वरी धु्रव, लम्बीकुद में प्रथम खिलेश्वरी धु्रव, द्वितीय हनीता धु्रव, कबड्डी में प्रथम मैनपुर एवं द्वितीय फिंगेश्वर विकासखण्ड रहा। खो-खो में प्रथम फिंगेश्वर एवं द्वितीय मैनपुर विकासखण्ड रहे।

रस्साकसी में प्रथम फिंगेश्वर एवं द्वितीय गरियाबंद विकासखण्ड तथा व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम मैनपुर एवं द्वितीय छुरा विकासखण्ड रहे। इस दौरान अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news