राजनांदगांव

भाजपा जनता की सेवा करना जानती है - मोहन
13-Mar-2024 4:43 PM
भाजपा जनता की सेवा करना जानती है - मोहन

 मप्र सीएम ने कृषि उन्नत योजना का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 मार्च। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 12 मार्च को राजनांदगांव जिले के 1 लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का वितरण एवं किसान मेला सह-प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में आयोजित  किया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है। छत्तीसगढ़ वालों ने जो कार्य किया, वह किसी अन्य राज्य ने नहीं की। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार के माध्यम से किसानों के घर धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का नाम गूंज रहा है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की घोषणा थी कि 21वीं शदी का भारत युवाओं का होगा, वह आज परिलक्षित हो रहा है। भारत में दोनों राज्य छत्तीसगढ़ नंबर वन और मध्यप्रदेश नम्बर दो पर स्थित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान उन्नति योजना की राशि रिमोट का बटन दबाकर 24.75 लाख किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी आज पूरी हुई। राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बालोद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से यहां जुड़े और रिमोट का  बटन क्लिक कर किसान उन्नति योजना की राशि को किसानों के खाते में अन्तरित किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक दिन है। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 18 लाख परिवारों का पक्का मकान दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर राज्य के किसानों को दो साल का बोनस देने का निर्णय लिया गया था, जिसे पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है।

सांसद संतोष पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों, श्रमिकों, महिलाओं की सरकार है। राज्य सरकार ने अपना वादा निभाते महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि का भुगतान करना शुरू कर दिया है। इस योजना से महिलाओं को सम्मान मिला है और महिलाओं में अपूर्व उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है।

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, संतोष अग्रवाल, राजेन्द्र गोलछा, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, आईजी  दीपक झा, कलेक्टर  संजय अग्रवाल  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news