राजनांदगांव

40293 किसानों के खाते में 199 करोड़ 11 लाख अंतरित
14-Mar-2024 2:55 PM
40293 किसानों के खाते में 199 करोड़ 11 लाख अंतरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 मार्च। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी के लिए किए गए वादा को आज पूरा किया गया। किसानों के खाते में खरीफ वर्ष 2023-24 के अंतर्गत प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया। किसान उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 40293 किसानों के खाते में 199 करोड़ 11 लाख 82 हजार रुपए अंतरित किया गया। अपने खातों में प्रतिपूर्ति राशि आने से किसानों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। जिले के मानपुर विकासखंड के स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मोहला मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए। विधायक मंडावी ने किसानों को शुभकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने मंगलवार को जिला बालोद में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों से किए गए वादा को पूरा कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगाया। किसानों के खाते में प्रतिपूर्ति राशि आने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रहा है। पानाबरस के किसान कन्हैया लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों से किए गए वादा को पूरा कर किसानों के परिश्रम का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि उनके खाते में राशि आने से उनका पुरा परिवार मुख्यमंत्री की इस उपहार के लिए आभार व्यक्त करता है। किसान पूनऊराम कुसामे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में बड़े फैसला लिए हैं, इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम मानपुर के अलावा मोहला के स्थानीय सामुदायिक भवन व विकासखंड चौकी टाउन हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री की इस उपहार के साक्षी बने। इसे किसानों ने ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम  में पूर्व विधायक संजीव शाह, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह, जिला कलेक्टर एस जयवर्धन, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जिले के किसान बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news