राजनांदगांव

वीरांगना रानी अवंतीबाई की बलिदान को सदा याद करेगा देश - जंघेल
22-Mar-2024 2:57 PM
वीरांगना रानी अवंतीबाई की बलिदान को सदा याद करेगा देश - जंघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मार्च।
1857 की अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई  की बलिदान दिवस खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के विभिन्न गांव में मनाया गया। इसी कड़ी में छुईखदान ब्लॉक के ग्राम  घिरघोली में भी 20 मार्च को बलिदान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम रानी अवंतीबाई की प्रतिमा में ग्रामवासियों व समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प अर्पित कर पूजा-पाठ किया। ततपश्चात मल्यार्पण किया गया। सभी ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर गांव के निवासी खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल प्रमुख रूप से शामिल थे। उन्होंने बलिदान दिवस पर कहा कि आज देशभर में रानी अवंतीबाई  की बलिदान दिवस मनाया जा रहा और उनकी शहादत को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध करते इस भारतभूमि के लिए अपनी आहुति देते बलिदान हो गई थी। जिनका नाम आज इतिहास के पन्नों पर आलेखित है। आज हमें सब उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

कोमल जंघेल ने अपने गांव के आलावा ग्राम छुईखदान नगर, नर्मदा चौक, चकनार और प्रदेश स्तरीय बलिदान दिवस धमधा के अछोली गांव के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कोमल जंघेल के अलावा लोधी समाज के जिला उपाध्यक्ष रोहित जंघेल, जिला कोषाध्यक्ष अवध जंघेल, सर्किल कोषाध्यक्ष एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष नेतराम जंघेल, राजेंद्र शिवहरे, ज्योति जंघेल, विपिन जंघेल, नारद जंघेल, आत्मा राम, अनुज राम, मुरलीराम साहू, डेविड जंघेल, जयता राम, चंदूराम, ओमकार जंघेल, दौलत यादव सहित ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news